हरिद्वार ग्रामीण, 3 फरवरी 2026, संजीव मेहता। विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सराय में रिंग रोड पैकेज-1 के पास अंडरपास की मांग को लेकर पिछले 45 दिनों से चल रहे धरने के बीच आज अहम पहल देखने को मिली। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक विशाल गोयल समेत पूरी टीम को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों की समस्या पर विस्तृत वार्ता की।👉 आशु चौधरी ने बताया कि रिंग रोड के दोनों ओर बसे ग्रामीणों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गुजरते भारी वाहनों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, जिससे आमजन, विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग और किसान सुरक्षित आवागमन नहीं कर पा रहे हैं।⚠️ उनका कहना है कि ग्राम सराय में अंडरपास का निर्माण अब बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि सड़क के दोनों तरफ आबादी और खेत स्थित हैं। अंडरपास बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और हादसों की आशंका भी कम होगी।✅ इस मौके पर परियोजना निदेशक विशाल गोयल, राष्ट्रीय राजमार्ग सलाहकार अतुल शर्मा, भाजपा नेता वरुण चौहान, इरकॉन के जीएम नरेश मंगला सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।👉 अब नजर इस बात पर है कि क्या इस वार्ता के बाद अंडरपास निर्माण का रास्ता जल्द साफ होगा या ग्रामीणों का इंतजार अभी जारी रहेगा। Post Views: 41 Post navigation वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माता का निधन, महानिदेशक सूचना ने दी श्रद्धांजलि 🔥 जनपद हरिद्वार में बड़ा फेरबदल: निरीक्षक सहित 15 उपनिरीक्षकों के तबादले,देखिए सूची