हरिद्वार संजीव मेहता। हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है।घटना 30 अप्रैल 2026 को शाहपुर और मंडावर क्षेत्र में हुई थी, जहां बाइक सवार बदमाशों ने राहगीरों से मोबाइल झपट लिए थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को खानपुर-खेलपुर मार्ग से दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकुल उर्फ अंकुर और गुलशन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुलशन का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है।फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। Post Views: 656 Post navigation सीएम धामी का बड़ा बयान — “नारी शक्ति को पूरा अधिकार मिले बिना चैन से नहीं बैठेंगे”