हरिद्वार, संजीव मेहता।: भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी Vikas Tiwari ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी राजनीतिक हताशा में साजिशों का सहारा ले रही है।उन्होंने कहा कि चम्पावत की हालिया घटना इसका “शर्मनाक उदाहरण” है। शुरुआती पुलिस जांच में साफ हो गया है कि भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश की गई।तिवारी ने आरोप लगाया कि बिना जांच और ठोस तथ्यों के कांग्रेस और विशेषकर उसके प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ता व पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया। उनके निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर झूठा नैरेटिव फैलाया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि धूमिल करना है। तिवारी के अनुसार, पिछले चार महीनों में यह तीसरी ऐसी घटना है जिसमें भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई।उन्होंने जनवरी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता Tilak Raj Behar के बेटे पर हुए हमले और विधायक Arvind Pandey के कथित वायरल पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इन मामलों में भी गलत आरोप लगाए।तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पहले भी राज्य की छवि खराब करने के लिए झूठे आंकड़े और भ्रामक रिपोर्ट पेश करती रही है।उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा। Post Views: 660 Post navigation यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी और सीएम धामी, विकास योजनाओं की दी सौगात