हरिद्वार, संजीव मेहता: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानी न हो, इसके लिए हरिद्वार में सीवरेज कार्य के कारण खोदी गई सड़कों की मरम्मत अब तेज़ रफ्तार से की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभाग और ठेकेदार दिन-रात निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।डीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के मद्देनज़र जिन भी सड़कों को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया है, उनकी मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को आवाजाही में दिक्कत न हो।परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम की अधिकारी मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज-01 और पैकेज-02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है।13 मई को हुए कार्यों का विवरण:✅ पैकेज-01:सूरजपुर कॉलोनी टाइल्स रोड – 7 मीटरमुखिया गली सीसी रोड – 36 मीटरइंटर कॉलेज रोड – 16 मीटरएंड स्कूल रोड – 5 मीटरगली नंबर-3 – 20.3 मीटर➡️ कुल 84.3 मीटर कार्य पूरा✅ पैकेज-02:राज विहार फेज-3 – 30 मीटरगणपति धाम – 23 मीटर➡️ कुल 58 मीटर कार्य पूराइस तरह बीते एक दिन में कुल 142.3 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। प्रशासन का दावा है कि जल्द सभी प्रभावित सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिससे चारधाम यात्रियों और शहरवासियों को राहत मिलेगी। Post Views: 960 Post navigation तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: विजय सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीता, NDA समर्थक ए आई डी एम के में दरार