भगवानपुर: संजीव मेहता।वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और बिना सही दस्तावेजों के खरीदे-बेचे जा रहे वाहनों पर कार्रवाई के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह ग्राम खेलपुर में बड़ा सत्यापन अभियान चलाया।एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने गांव की गली-मोहल्लों और आने-जाने वाले रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 200 से अधिक वाहनों और उनके दस्तावेजों की जांच की गई।चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के मालिकाना हक की पुष्टि नहीं हो सकी या जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी, ऐसे 13 वाहनों को मौके पर जब्त कर लिया गया। पुलिस अब इन वाहनों की गहन जांच कर रही है।पुलिस ने ग्रामीणों को साफ संदेश दिया कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि गांव को अपराधमुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें और बिना नंबर प्लेट या अधूरे कागजात वाले वाहन सड़क पर न चलाएं।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया और इसे अपराध रोकने की दिशा में अहम कदम बताया। Post Views: 701 Post navigation चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में तेज़ हुआ सड़क मरम्मत अभियान, रात-दिन चल रहा काम CM धामी का बड़ा तोहफा: उत्तराखंड कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, पेंशनरों को भी राहत