मसूरी संजीव मेहता।: उत्तराखंड के मसूरी में फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां बड़ा मोड़ बाला हिंसार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें 3 महिला और एक बच्चा सवार थे. जो गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए. जहां स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीन महिला और एक बच्चे को निकाल कर मसूरी के उप जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया. वहीं, मसूरी पुलिस के एसएसआई सत्येंद्र भाटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से करीब 100 मीटर गहरी खाई से निकालकर उप जिला अस्पताल भेजा. घटनास्थल से कुछ दूर पहले फोटो खिंचाते नजर आए थे कार सवार: उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि घटनास्थल से कुछ दूर पहले ये सभी एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे. Post Views: 522 Post navigation मेहर की रकम पर अड़ा दूल्हा पक्ष, दुल्हन के पिता को पड़ा हार्ट अटैक; मौत के बाद बरातियों की पिटाई से मचा हड़कंप