शिमला: वॉयस ऑफ इंडिया।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अध्यक्षता में हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक हुई, जिसमें महत्वपूर्ण फैसला लिया गया. लगातार दो दिनों तक चली इस बैठक में 350 नई बसें खरीदी की बात की गई. इस बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को यह जानकारी दी. अढ़ाई किलोमीटर से कम एवरेज देने वाली और खराब हो चुकी पुरानी 500 बसों को हटाएगा एचआरटीसी, जेओएआईटी के 171 पद भरने को मंजूरी समेत कई अहम फैसलेदरअसल एचआरटीसी अढ़ाई किलोमीटर से कम एवरेज देने वाली और खराब हो चुकी पुरानी 500 बसों को हटाएगा. साथ ही जो बसें अपनी तय सीमा के किलोमीटर पूरा कर चुकी हैं, उन्हें भी बेड़े से हटाया जाएगा. ये फैसला उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक में लिया गया. इसके साथ ही एचआरटीसी में जेओएआईटी के 171 पद भरने को मंजूरी समेत कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में वेतन वृद्धि, नई भर्ती, नई बस खरीद और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने को मंजूरी दी गई. लगातार दो दिनों तक चली बैठक के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप दैनिक वेतन 400 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं जेओएआईटी के पद के साथ-साथ शेष 78 पीस मील श्रमिकों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का भी फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एचआरटीसी 250 डीजल बसें और 100 मिनी बसों की खरीद की रिटेंडर प्रक्रिया को 15 दिनों के अंदर पूरा करने का फैसला लिया गया.इसके अलावा हरोली और नादौन में पीपीपी मोड पर ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना की जाएगी. कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अवॉर्ड देने की पॉलिसी लागू की जाएगी. सभी बसों में रियल-टाइम लोकेशन के लिए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. Post Views: 671 Post navigation IndiGo Crisis: होटलों में 10 से 20 फीसदी बुकिंग रद्द, हिमाचल के पर्यटन पर पड़ा प्रतिकूल असर वीकेंड पर हिमाचल घूमने वालों की मौज, शिमला और कुल्लू-मनाली में आज स्नोफॉल का अलर्ट, रोहतांग भी जा सकेंगे टूरिस्ट