धर्मशाला। वॉयस ऑफ इंडिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल प्रदेश का दौरा रद हो गया है। उन्होंने शनिवार को ज्वालामुखी के सपड़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को संबोधित करना था। एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में गृहमंत्री ने मुख्यातिथि पहुंचना था। अमित शाह का सुबह 11.15 बजे कथोग हैलीपैड पहुंचने का कार्यक्रम था। लेकिन दिल्ली व चंडीगढ़ में कोहरे व धुंध के कारण उड़ान नहीं हो पाई व उन्हें कार्यक्रम रद करना पड़ा। दिल्ली सहित अन्य मैदानी राज्यों में इन दिनों घनी धुंध पड़ रही है, जिस कारण हवाई उड़ाने व ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। सपड़ी में था दो घंटे कार्यक्रम गृह मंत्री का सपड़ी में करीब दो घंटे का कार्यक्रम था, इसके बाद उन्होंने दिल्ली लौटना था। केंद्रीय गृह मंत्री इससे पहले चुनाव के दौरान जिला कांगड़ा में आए थे। भाजपा नेता पहुंच चुके थे ज्वालामुखी कथोग हैलीपैड पर उनका स्वागत होना था। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल समेत प्रदेश के अन्य भाजपा नेता पहुंच चुके थे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी पहुंचना था कार्यक्रम में सपड़ी में एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने भी भाग लेना था। लेकिन अब उनका भी दौरा रद हो गया है। मुख्यमंत्री ने शिमला से नादौन के अमतर हेलीपैड पहुंचना था व यहां से सड़क से सपड़ी पहुंचने का कार्यक्रम था। Post Views: 672 Post navigation वीकेंड पर हिमाचल घूमने वालों की मौज, शिमला और कुल्लू-मनाली में आज स्नोफॉल का अलर्ट, रोहतांग भी जा सकेंगे टूरिस्ट झज्जर से लापता नाबालिग मनाली से बरामद:पुलिस ने एक आरोपी दबोचा, लड़की की काउंसलिंग कराई जा रही