मंसूरी,संजीव मेहता। उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। नैनीताल, धनोल्टी, हर्षिल, चकराता और सुरकंडा के बाद अब पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी मे भी बर्फबारी शुरू हो गई। मसूरी में गुरुवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। मसूरी में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। देर रात क्षेत्र में जमकर ओले पड़े। जिसके बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर को बर्फबारी होने पर पर्यटकों के चेहरे खिल गए। वेद मंदिर आश्रम पहुंचे ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी,स्वामी यतीश्वरानंद से मुलाकात कर मिशन 2024 के लिए किया मंथन मसूरी में बर्फबारी का पर्यटकों को हमेशा से ही खासा इंतजार रहता है। बीते वर्ष मसूरी में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस थे। वहीं, इस साल भी अब तक बर्फबारी नहीं हुई थी। बुधवार रात को जैसे ही मौसम खराब हुआ तो पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं, गुरुवार दोपहर को बर्फबारी होने से पर्यटकों के भी चेहरे खिल गए। धनोल्टी में पर्यटकों ने जमकर मौज मस्ती की। Post navigation सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ, रामलला का आगमन Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस व यूकेडी को दिया झटका