देवप्रयाग, संजीव मेहता। देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बाह बाजार देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां रेस्क्यू अभियान चलाया। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे शव को बाहर निकालने का प्रयास अभी जारी है। Post Views: 2,366 Post navigation उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में चार प्रस्तावों पर लगी मुहर, ‘श्रमयोगी से राष्ट्रयोगी तक’ : सीएम धामी ने BMS के मंच से श्रमिकों को दिया सम्मान