देहरादून, हरिद्वार, संजीव मेहता। पत्रकारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष और मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों और उनके आश्रितों के लिए अहम निर्णय लिए गए। कल्याण कोष से आर्थिक सहायता का बड़ा निर्णय 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की संस्तुति। गंभीर बीमारी से ग्रस्त 2 पत्रकारों को उपचार हेतु ₹5-5 लाख की सहायता स्वीकृत करने की अनुशंसा। वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत4 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 प्रतिमाह पेंशन देने की संस्तुति की गई। पत्रकारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के प्रति संवेदनशील है।सूचना विभाग द्वारा संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके परिवारों को यथासंभव मदद देने हेतु मामलों का शीघ्र और संवेदनशील निस्तारण किया जा रहा है। नियमित बैठकों के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, तथा समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह नेगी, गिरीश तिवारी, अमित शर्मा, शशि शर्मा मौजूद रहे। Post Views: 655 Post navigation उत्तराखंड में अवैध निर्माण दोहराने वाले बिल्डर होंगे ब्लैक लिस्ट, MDDA का ये है प्लान कांग्रेस की आंखों पर वोट बैंक की पट्टी, नहीं नजर आता लैंड जिहाद, बोले सीएम धामी