रुद्रपुर, वौइस् ऑफ इंडिया।रुद्रपुर के विकास भवन के मुख्य गेट पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ समर्थकों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सड़कें बीचों बीच खोदी गई है। जिससे हादसों में लोग घायल होते हैं। सीडीओ से बैठक के बाद भी सड़कें ठीक नहीं की गई। वहीं, भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आए हैं। जिला योजना में राजनीतिक दवाब में टोकन मनी दी जा रही है। जिला योजना में दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं हो रहे हैं। जिला योजना की जिओ की कॉपी लेकर उठूंगा। पैसा देकर काम हो रहे हैं। छोटा राज्य है। यूपी था तो विधायकों का सम्मान होता था। लेकिन अफसर अब ऊंची पकड़ के चलते सम्मान करना भूल गए। कार्यकर्ता पर फर्जी तरीके से गुंडा एक्ट लगाया है। चार बार कहने के बाद भी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उनकी नहीं सुनी। Breaking News.जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जिसके बाद हाईकोर्ट में जाना पड़ा। विधानसभाओं में हर जगह ऐसी हालत हैं। वहां पर डॉ.गणेश उपाध्याय, मीना शर्मा,हरीश बावरा, रमेश तिवारी, किच्छा नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, किच्छा के निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, गुलशन सिंधी, अशोक चुग, एम्यू खान, जीवन जोशी, विजय यादव, बलविंदर धजू, सुरेश गौरी, नजाकत खान सहित अनेक मौजूद हैं। Post Views: 250 Post navigation गुरु शिष्य के रिश्तें को किया कलंकित,महिला प्रिंसिपल ने छात्र के साथ कर दिया यह कांड पहले मैं… लक्षद्वीप-मालदीप विवाद के बीच महेंद्र सिंह धोनी का Video Viral